गुजरात में सड़क बीच से यूं धंस गई अचानक, बड़ा गड्ढा देख लोग दंग, निकल आया पानी
सूरत। गुजरात में आज सुबह रांदेर जोन के पालनपुर जकातनाका से एलपी सवानी वाली सड़क पर भूस्खलन हुआ। सड़क अचानक नीचे धंस गई और बड़ा गड्ढा हो गया। उस गड्ढे में पानी नजर आ रहा था। गड्ढा ऐसा था कि, सड़क पर गुजर रहे वाहन उसमें गिर सकते थे। जिसने भी उसे देखा वो दंग रह गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम पहुंची। उसके बाद बेरिकेडिंग कर सड़क को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। मौके से तस्वीर सामने आई है, आप देख सकते हैं कि सड़क का क्या हाल हुआ होगा।

पालनपुर जकातनाका सड़क अचानक धंसी
स्थानीय लोगों का कहना है कि, इन दिनों हो रही बारिश के कारण शहर में कई इलाकों में जलजमाव हुआ है। पालनपुर जकातनाका से लेकर एलपी सवानी रोड तक मुख्य सड़क पर बड़ा गड्डा हो गया। वहीं, मरम्मत की गई सड़कें फिर से बह गई हैं। एक बुजुर्ग ने कहा कि, बारिश की वजह से सूरत शहर में सड़कों पर लगातार गड्ढे और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। पालनपुर एलपी सवानी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर बड़ा गड्डा गिर जाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।

फिर नगर पालिका ने लगाई बैरिकेडिंग
आज जो सड़क धंसी, वहां गड्डा इतना बड़ा हो गया है कि नगर पालिका को मजबूर होकर उसके चारों ओर बैरिकेड्स लगाना पड़ा है। साथ ही एक साइड की सड़क को भी बंद करना पड़ा है। सूरत शहर के भीतर पूरे मानसून के दौरान सड़कों की हालत को लेकर लोग शिकायत करते रहे।

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा
कुछ इलाकों में उबड़-खाबड़ सड़क के कारण भी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस तरह से सड़कें बह गईं और गड्ढों और गिरने के मामले लगातार सामने आ रहे थे, उसके लिए स्थानीय लोगों और विपक्ष द्वारा अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई गईं। बारिश के बीच सूरत नगर निगम के ठेकेदारों के साथ सड़क निर्माण में नरमी बरतने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications