गुजरात: सूरत पुलिस का सूदखोरों पर बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 28 ब्याज माफिया गिरफ्तार
Gujarat latest news today in hindi: गुजरात में पुलिस ने सूदखोरों पर शिकंजा कसने के लिए हल्लाबोल अभियान चलाया। इस अभियान के तहत एक ही दिन में 28 सूदखोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सूदखाेरों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सूरत जोन-5 में भी सूदखाेरों पर शिकंजा कसा गया है।

जानकारी के मुताबिक, सूरत के जहांगीरपुरा, अमरोली, रांदेर, अडाजण-पाल आदि इलाकों में ब्याज माफिया सक्रिय हैं। पुकलस को ऐसे सूदखोरों की हर प्रवृत्ति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते पुलिस ने सूदखोरों के बारे में जानकारियां जुटाई। रविवार को पुलिस ने हल्लाबोल अभियान शुरू कर दिया। उसके बाद एक ही दिन में उपरोक्त थाना क्षेत्रों से 28 सूदखोरों को गिरफ्तार किया। इतने लोगों की गिरफ्तारी से सूदखोरों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि, सूरखोराें की धमकी से लोन लेने वाले लोग भय में जी रहे हैं। कुछ तो आत्महत्या करने को भी मजबूर हो जाते हैं। एक मामले में डीसीबी ने 2 सूदखोरों पर केस दर्ज किया है। सूदखोरों ने परमेश्वर परमार ने हरीश नेभनानी और दिलीप वाधवानी से 2.60 लाख लोन लिया था। आरोपियों ने उसका 45 लाख का घर लिखवा लिया था। एक अन्य मामले में एक दंपती ने अपने बेटे का इलाज कराने के लिए 3 लाख का लोन लिया था। उसके द्वारा ब्याज समेत पूरी रकम चुकाने के बाद भी सूदखोर पैसे मांग रहे थे। तब दंपती ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, तब पुलिस ने उनकी जान बचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications