राहुल गांधी ने कहा- 'मोदी चोर हैं', गुजरात के भाजपा विधायक ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

Gujarat News, सूरत। कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी द्वारा एक चुनावी सभा में मोदी चोर हैं बयान दिए जाने के बाद भाजपा के विधायक ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह विधायक हैं गुजरात के पूर्णेश मोदी। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने जो कहा, उससे भावनाएं आहत हुई हैं। राहुल ने सभी मोदियों को चोर बताया था।'

Gujarat: BJP MLA Purnesh Modi Petition at Surat court against rahul gandhi

राहुल गांधी पर यह मुकदमा सूरत (पश्चिम) में दर्ज हुआ है। अटकघारी से भाजपा विधायक ने सूरत की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर कर कहा कि राहुल गांधी ने सभी मोदी चोर हैं बोलकर मोदी समाज की अवहेलना और मानहानि की है। विधायक ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाए। जिसके बाद सूरत के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने पूर्णेश मोदी की याचिका स्वीकार कर ली। इस याचिका को लेकर अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

क्या बोले थे राहुल गांधी
13 अप्रैल को बेंगलुरु से करीब 100 किमी दूर आयोजित सार्वजनिक सभा में राहुल गांधी ने कहा था कि सभी गुनाहगारों के नाम मोदी क्यों हैं? ललित मोदी, नीरव मोदी मेहुल चोकसी, विजय माल्या..! इस पर भाजपा विधायक के तर्क हैं कि हमारा सरनेम भी मोदी है तो अदालत राहुल गांधी को सजा दे। इसलिए उन्होंने याचिका दायर कर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस चलाने की मांग की है।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+