किशोरी से आकर बोला- 'मुझसे शादी करो', मना किया तो उसके बाल पकड़कर घसीटा
सूरत। गुजरात में सूरत के अडाजण में एक शख्स ने किशोरी के साथ क्रूरताभरा व्यवहार किया। उसने किशोरी पर जबरन शादी के लिए दवाब बनाया। किशोरी ने इनकार किया तो उसके बाल पकड़ लिए और घसीटने लगा। इतना ही नहीं, शख्स ने किशोरी को किसी और से शादी करने पर जान से मार डालने की धमकियां भी दीं।

किशोरी के परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की तो शख्स ने उनसे भी बदसलूकी की। बाद में इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, दिव्येश उर्फ मेगी मकवाणा ने सोमवार रात किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। डेढ़ साल पूर्व वह पीडि़ता की बिल्डिंग में ही रहता था। रात 10 बजे वह बिल्डिंग के नीचे आया। उसने पीडि़ता का हाथ पकड़ लिया और कहने लगा मुझसे ब्याह कर लो!'

पीड़िता डर गई। शादी से इनकार कर दिया और उससे हाथ छुड़ाने का प्रयास करने लगी। इस पर दिव्येय ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और फिर बाल पकड़ कर घसीटा। पीडि़ता के अभिभावकों ने बचाव की कोशिश की। इस पर दिव्येश उन पर भी टूट पड़ा। किशोरी को धमकी देते हुए कहा कि, किसी और से शादी की तो जान से मार दूंगा। उसके बाद वहां से भाग निकला। पीडि़ता के परिजनों ने उक्त घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।












Click it and Unblock the Notifications