युवक-युवती को घेरकर लूटा, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई तो बदमाशों को पिस्तौल छोड़ भागना पड़ा

सूरत. गुजरात में सूरत के न्यू वीआइपी रोड पर कार सवार युवक-युवती बदमाशों ने घेर लिए। बदमाशों ने पिस्तौल तानकर उनसे नकदी समेत 42 हजार रुपए का सामान लूट लिया। उसके बाद एक बदमाश युवती से छेड़खानी करने लगा। तभी युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश की पिस्तौल पकड़ ली। बदमाश से पिस्तौल का ट्रिगर तो दबा पर गोली नहीं चल सकी। बदमाशों को पिस्तौल छोड़ वहां से भागना पड़ा।

girl and boy looted by robbers in surat

घटना के बाद युवक-युवती ने खटोदरा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवक ने बताया कि, जब मैंने पिस्तौल छीन ली, तो लुटेरे मौके से फरार हो गए। छीना झपटी में पिस्तौल का ट्रीगर भी दब गया था, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खटोदरा महात्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट निवासी जीगर पुत्र विनायक महात्मा (28) शुक्रवार रात नौ बजे अपनी मंगेतर मंछरपुरा निवासी कृष्णा माईवाला के साथ युनिवसिर्टी रोड पर जॉली पार्टी प्लॉट में आयोजित पार्टी में गए था।

girl and boy looted by robbers in surat

रात साढ़े नौ बजे लौटते समय उन्होंने अपनी कार से कृष्णा की सहेलियों को उनके घर छोड़ा फिर वे न्यू वीआइपी रोड पर सीबी पटेल पार्टी प्लॉट के पश्चिम की तरफ स्थित पार्किंग में गए। कार पार्क कर दोनों पिछली सीट पर बैठ कर बातचीत कर रहे थे, तभी सवा बारह बजे दो जनें वहां पहुंचे। उन्होंने कार का दरवाजा खोला और फिर एक ने पिस्तौल तान दी। उन्होंने कहा कि जो भी कीमती सामान है हमारे हवाले कर दो। जीगर ने अपना पर्स व मोबाइल निकालकर उन्हें दे दिया। उन्होंने पर्स से पांच हजार रुपए निकाल लिए और पर्स से एटीएम कार्ड भी निकाल लिया। 42 हजार रुपए निकाल लिए।

बाद में युवक से हुई छीनाझपटी में बदमाश की पिस्तौल का ट्रिगर दब गया, लेकिन उसमें से कोई गोली नहीं चली। छीना झपटी के दौरान जीगर ने अपनी कोहनी कार के हॉर्न पर टिका दी। कार का हॉर्न लगातार बजने पर दोनों लुटेरे घबरा गए और पिस्तौल छोड़ कर मोटरसाइकिल पर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद जीगर ने परिजनों से संपर्क किया और फिर खटोदरा थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि दोनों लुटेरे 25-30 वर्ष के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+