महिला को जेल भिजवाने के बाद भी करता था अश्लील बातें, सब्र टूटा तो सरेराह की धुनाई

Surat News, सूरत। सूरत के हिन्दी भाषी बहुल क्षेत्र पांडेसरा में वीकली न्यूजपेपर के पत्रकार की महिला ने सरेराह धुनाई कर डाली। ज्ञानेश मिश्रा नाम का पत्रकार एक महिला के पीछे पड़ा था। उसने महिला को सालभर पहले जेल भी भिजवा दिया था, जब वह बाहर आई तो गंदे कमेंट्स के जरिए परेशान करने लगा। इसी प्रताड़ना से तंग महिला का सब्र टूट गया और उसने ज्ञानेश पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए। गाली-गलौज सुन आस-पास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए और वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाल दिया गया।

गंदे कमेंट्स से तंग महिला ने गुजरात में शख्स को सरेराह पीटा धुना

यह घटना पांडेसरा दक्षेश्वर मंदिर के पास की है। सूरत के पांडेसरा इलाके में पत्रकार ज्ञानेश मिश्रा एक महिला को काफी समय से परेशान कर र​हा था। आरोप हैं कि वह महिला को अभद्र और कामुक कमेंट्स पास करता था। खुद को वीकली पेपर का पत्रकार होने का दावा करते हुए वह महिला को बदनाम करने की धमकी भी दे रहा था। इसी उत्पीडन से महिला तंग आ गई और फिर जो हुआ वह वीडियो में लोग देख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक साल पहले ज्ञानेश ने उक्त महिला को देह-विक्रय के आरोप में जेल करवा दी थी। जेल से छूटने के बाद भी उसने महिला से संपर्क बनाये रखा। वायरल हुए वीडियो में महिला उसकी पिटाई करते हुए कह रही है कि मेरा पति नहीं है, बच्चों को मैं पाल-पोष रही हूं, क्या तू मेरा पति बनेगा? इसी तरह की भड़ास में पत्रकार पिटता रहा। जिसके बाद पुलिस पहुंची और उसने मामला दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+