चाइनीज फूड स्टॉल पर बदमाशों ने किया जीभर नाश्ता, संचालक ने पैसे मांगे तो चाकू घोंपकर मार डाला

सूरत. गुजरात में सूरत के गोडादरा क्षेत्र में एक चाइनीज फूड स्टॉल संचालक की बदमाशों ने हत्या कर दी। फूड स्टॉल पर बदमाशों ने पहले तो नाश्ता किया, उसके बाद संचालक ने जब पैसे मांगे तो उस पर चाकू लेकर टूट पड़े। चाकू लगने पर स्टॉल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Chinese Food Stall owner killed by crooks at surat

बता दें कि, वारदात बीते सोमवार रात को अंजाम दी गई थी। बदमाशों ने चाइनीज फूड स्टॉल पर तोड़फोड़ भी की थी। वहीं, फूड स्टॉल संचालक पर जानलेवा हमला किया। यह चाइनीज फूड स्टॉल गोडादरा खोडीयार नगर सोसायटी-2 के निवासी भार्गव पुत्र यशंवत चौधरी की थी, जो कि श्रीजी आर्केड के सामने स्थित है।

27 जनवरी की रात बदमाश उस स्टॉल पर आए थे, जहां उन्होंने नाश्ता किया। मगर, पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया और दादागिरी करने लगे। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। भार्गव ने उन्हें चले जाने को कहा। कुछ देर बाद दो मोटरसाकिलों पर चार बदमाश उसी स्टॉल पर आए। उनमें से एक के पास लंबा चाकू था। उस चाकू को भार्गव में घोंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+