मां ने बाहर खेलने जाने से मना किया तो 14 साल के बच्चे ने उसी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली
सूरत। गुजरात में सूरत के पुणा इलाके की अयोध्या सोसायटी में रहने वाले एक 14 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसकी मां उससे बाहर खेलने जाने से रोकती थी। गुस्साए बच्चे ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर घर में लगे पाइप से लटककर जान दे दी। उसकी पहचान चंदू हीरपरा (14) के तौर पर हुई, जो कि आठवीं कक्षा का छात्र था।

घटना के संदर्भ में पता चला है कि, मंगलवार की शाम चंदू घर के बाहर खेल रहा था। तब मां ने उसे डांट दिया और घर में रहने को कहा। यही बात चंदू को इतनी बुरी लगी कि वह सीधा ऊपर कमरे में जा पहुंचा और फांसी लगा ली। चंदू जब एक घंटे तक नीचे नहीं आया तो मां ने ऊपर कमरे की खिड़की से झांककर उसे देखा। उसकी लाश लटकते मिली। यह देखकर मां की चीखें निकल गईं। बिलखती मां की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और बच्चे को नीचे उतारा। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इधर, किस्त नहीं चुका पाया तो जान दे दी
आत्महत्या की दूसरी घटना सूरत के अडाजण में सामने आई है। जहां नूतन रो-हाउस में रहने वाले जिग्नेश अशोकभाई गांधी(45) ओला कैब की टैक्सी चलाते थे। बेटे की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए उन्होंने बैंक से 5 लाख लोन लिया था। वहीं, जिग्नेश की पत्नी हार्ट की बीमारी के चलते मायके में रह रही थी। जिग्नेश अपने छोटे बेटे के साथ सूरत में रहता था। बताया जा रहा है कि, वह लोन की किस्त नहीं चुका पाए, जिसके चलते मौत को गले लगा लिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications