13 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, पैरेंट्स ने नाबालिग लड़के से शादी को कहा तो उसके ताऊ-ताई वादा करके मुकर गए

सूरत। गुजरात में सूरत के सचिन जीआइडीसी थाना क्षेत्र में पुलिस के समक्ष प्रेम-संबंध से जुड़े अपराध का पेचीदा केस देखने को मिला है। यहां एक नाबालिग लड़के के नाबालिग लड़की से प्रेम-संबंध थे। उनके बीच फिजिकल रिलेशन भी बन गए। जिससे लड़की प्रेग्नेंट हो गई। लड़की के परिजनों को जब यह पता चला तो उन्होंने लड़के के घरवालों से शिकायत की। जिस पर लड़के के ताऊ-ताई ने दोनों नाबालिगों की शादी कराने का वादा किया। हालांकि, तीन महीने बाद लड़के के घरवाले अचानक सगाई और शादी के वादे से मुकर गए। उन्होंने जब लड़की के परिजनों को साफ इनकार कर दिया।

13 years old girl pregnant in love affair, her parents case against minor boy

जिसके बाद प्रेग्नेंट लड़की के परिजन थाने जा पहुंचे। थाने में उन्होंने उक्त लड़के व उसके ताऊ-ताई समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि लड़के ने हमारी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हुई तो हमें पता चला। हमने लड़के के ताऊ-ताई से बात की। वे दोनों की शादी करवाने को राजी हो गए, मगर बाद में उन्होंने धोखा दिया।'

पुलिस निरीक्षक एम.वी.बतुल के अनुसार, लड़के की उम्र 15 साल है, जबकि लड़की 13 साल की ही है। वह अभी गर्भवती है।'

13 years old girl pregnant in love affair, her parents case against minor boy

गुजरात में प्रेम-संबंधों की आड़ में नाबालिग लड़की से जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए जाने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। कुछ समय पूर्व फुटपाथ पर रहने वाली एक नाबालिग लडक़ी को तीन युवकों ने बारी-बारी से बालत्कार कर गर्भवती बना दिया था। पीडि़ता के अस्पताल पहुंचने पर इस बात का खुलासा हुआ। तब भी सचिन जीआईडीसी थाने में ही मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच खत्म होने से पहले और एक नाबालिग के गर्भवती होने की शिकायत सामने आने पर पुलिस हैरान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+