सूरत में 12 तरह के फूलों वाला बगीचा जनता के लिए खुला, खिलेंगे डेढ़ लाख से ज्यादा फूल- PHOTOS
सूरत। गुजरात की डायमंड सिटी कहे जाने वाले सूरत में फूलों का सबसे शानदार बगीचा आमजन के लिए खुल गया है। यह बगीचा शहर के लिंबायत जोन इलाके में है, जो कि डिंडोली टीपी-69 में पड़ता है। इसे तकरीबन 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यहां फूलों के डेढ़ लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए। जिनमें कई विदेशी पुष्प भी शामिल हैं।

12 तरह के फूल खिलते हैं यहां
इस फ्लॉवर गार्डन को सूरत महानगर पालिका ने तैयार कराया है। जिसका उद्घाटन 5 फरवरी को किया गया। महानगर पालिका के एक पदाधिकारी ने बताया कि, शहर के डिंडोली इलाके में स्थित इस गार्डन में 12 तरह के फूलों के पौधे लगे हैं।

कई तरह की पानी की टंकियां
साकार फ्लॉवर गार्डन को विदेशी लुक देने के लिए इसके रास्तों और दीवारों पर भी खास डिजाइन दिए गए हैं। कई तरह की पानी की टंकियां बनी हैं। कॉर्पोरेटर सुधाकर चौधरी के मुताबिक, यहां रंग-बिरंगे फूलों के 1 लाख 60 हजार पौधे लगाए गए हैं। हालांकि, चिंता की बात यह है कि यहां चोरी की घटना भी हो चुकी है। फ्लॉवर गार्डन में होने वाली चोरी के संदर्भ में कॉर्पोरेटर ने ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से पेशकश की थी।

बसंत ऋतु के लिए खास तरह के पुष्प
मनपा ने यहां सीजनल फ्लॉवर रिंग्स, फ्लॉवरिंग मार्केड्स, ग्रास लैंड पर भी खास ध्यान दिया है। इसके अलावा ऋतुओं के लिहाज से खिलने वाले फूल भी लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications