आज सुप्रीम कोर्ट आधार कार्ड पर सुना सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट आज यानि शुक्रवार को आधार पर बड़ा फैसला सुना सकता है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत की 5 जजों की कॉन्सीट्यूशन बेंच ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। आज सुप्रीम कोर्ट गवर्नमेंट सर्विसेस और स्कीम्स के लिए आधार को जरूरी किए जाने पर फैसला सुना सकता है, वहीं आधार को मोबाइल से लिंक करने के मामले पर कोर्ट 17 जनवरी में अपना फैसला सुनाएगा। बता दें, केंद्र सरकार ने बैंक खातों और मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2018 तक कर दी है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कही ये बात

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कही ये बात

याचिकाकर्ता वकील श्याम दीवान ने कोर्ट में कहा, "वह दिन दूर नहीं, जब लोगों को बाथरूम जाने के लिए भी आधार नंबर देना होगा।" इसी बात पर टोकते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि कोर्ट में "बयानबाजी और अतिशयोक्ति वाले तर्कों के बजाय कानून के तर्कों पर बात करें।" 25 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि आधार से मोबाइल लिंक करवाने की समयसीमा को 31 मार्च 2018 तक बढ़ा दिया गया है।

सरकार ने आधार ने 139 से भी ज्यादा सेवाओं के लिए जरूरी कर दिया है।

सरकार ने आधार ने 139 से भी ज्यादा सेवाओं के लिए जरूरी कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एके सीकरी, एएम खानविलकर, डीवाई चंद्रचूड़ और अशोक भूषण की कॉन्स्टीट्यूशन बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आधार से सिर्फ 6 स्कीम्स को जोड़ने का फैसला किया था कि सरकार ने आधार ने 139 से भी ज्यादा सेवाओं के लिए जरूरी कर दिया है।

सुप्रीम में दी है चुनौती

सुप्रीम में दी है चुनौती

बता दें, आधार को मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट्स से लिंक करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि कॉन्स्टीट्यूशन के आर्टिकल 14, 19 और 21 के तहत दिए गए फंडामेंटल राइट्स को खतरे में डालता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+