सुल्तानपुर: दबंगों ने घर के बाहर पानी भर रही पत्रकार की बेटी को जिंदा किया आग के हवाले, मौत

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार को दबंगों ने घर के बाहर पानी भर रही एक किशोरी को जिंदा जलाकर मार डाला। परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस घटना के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, बल्दीराय थाना क्षेत्र के टड़सा मजरे एंजर गांव निवासी पत्रकार प्रदीप सिंह को पुलिस ने एक मुकदमे में जेल भेज रखा है। सोमवार को जब पत्रकार की बेटी श्रद्धा सिंह दरवाजे पर लगे नल से पानी भर रही थी, तब दबंग सुभाष, महंथ और जयकरन निवासी परसौली वहां पहुंचे। इन सभी ने सरेआम उसे बंधक बनाकर दरवाजे पर ही उसे जला दिया और फरार हो गए।

sultanpur journalist daughter dies after tied and set ablaze

इलाज के दौरान मौत

आग की लपटों से घिरी बेटी की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपतगंज लेकर आए। श्रद्धा सिंह की हालत सीरियस थी, वो 90 फीसदी जल चुकी थी। इस अवस्था में उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुआ और फिर डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रात में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, लॉकडाउन के शुरुआती समय में थाना क्षेत्र में बलवा के दौरान घायल 80 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने क्षेत्र के पत्रकार प्रदीप सहित 13 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर 8 लोगों को घायल अवस्था में ही अस्पताल से उठाकर जेल भेज दिया था। दरअसल, इस मामले में दूसरे पक्ष के नामजद 12 व एक अज्ञात को खुलेआम पुलिस का संरक्षण देना इस घटना का कारण बना था। थानाध्यक्ष बल्दीराय अखिलेश सिंह की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध थी। वो इसलिए कि थाना बल्दीराय क्षेत्र के टड़सा ऐंजर निवासी प्रदीप सिंह की खतौनी की जमीन में वृद्ध का शव दफनाने का उन्होंने विरोध किया तो थानाध्यक्ष बल्दीराय अखिलेश सिंह ने स्वयं थाने की फोर्स लेकर उनकी उसी जमीन में शव दफन करवा दिया था। यहीं से झगड़े की शुरुआत हुई थी और बाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे, जिसमे राहगीरों सहित दर्जनो लोग घायल हुए और 5 बाइक आग के हवाले कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+