सुल्तानपुर: सपा नेता रामजी मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समाजवादी पार्टी के नेता रामजी मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। उधर, कोतवाली पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि रामजी मौर्य बीएसपी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

सपा नेता थे रामजी मौर्य
जानकारी के मुताबिक, मामला कोतवाली नगर के शास्त्री नगर का मामला है। यहां गुरुवार की रात करीब दस बजे निजी आवास में सपा नेता रामजी मौर्य उर्फ राहुल (40) की गोली सिर में कान के पास लगने से मौत हो गई। कोतवाल केबी सिंह की मानें तो रामजी मौर्य के पास लाइसेंसी पिस्टल है। घटना पूर्ण रूप से संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके से रिवाल्वर के साथ एक खोखा, मोबाइल बरामद हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है।
BSP के टिकट से लड़ा था चुनाव
ताया जा रहा है कि राहुल वर्तमान में सपा में शामिल हुए हैं और नए वर्ष पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलकर लौटे थे। वहीं, मृतक सपा नेता के भाई संतोष मौर्य का कहना है कि रात में किसी बात को लेकर उनका अपनी पत्नी से बहस हुई थी। उस दौरान उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की बात कही थी। उसके बाद क्या हुआ यह किसी को नहीं पता। राहुल मौर्य अमेठी समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भी थे। 2017 में वे अमेठी से वे बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। इन दिनों वह सपा में रहकर राजनीति कर रहे थे। गुरुवार की रात करीब दस बजे उनके आवास पर ही उनकी कनपटी पर संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई।












Click it and Unblock the Notifications