सुल्तानपुर: प्रधानपति की गोलियों से भून कर हत्या, दो गंभीर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बदमाशों ने रविवार को हेमनापुर गांव के प्रधान‍पति सुरेश यादव की गोली मारकर हत्‍या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में दो अन्‍य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

pradhan husband killed in sultanpur

जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर के बल्दीराय थाने के वल्लीपुर चौकी से कुछ दूर हेमनापुर गांव की प्रधान साधना यादव के पति सुरेश यादव अपने साथियों के साथ चाय की दुकान पर बैठे थे। इस बीच दो बाइक पर सवार होकर पांच बदमाश वहां आ धमके और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से प्रधान पति अचेत होकर मौके पर गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

ताबड़तोड़ फायरिंग में करिया दुबे (40) व जगत नारायण उर्फ जग्गा कोरी (35) घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वलीपुर चौकी प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी। वहीं, एसपी ने स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए वलीपुर चौकी पर भारी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+