सुल्तानपुर: थानाध्यक्ष ने हिस्ट्रीशीटर और हत्यारोपी के साथ मनाया होली का जश्न, फोटो वायरल

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कुड़वार थानाध्यक्ष के सोशल मीडिया पर दो फोटो वायरल हुए हैं। क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर और एक हत्याभियुक्त के साथ बैठकर थानाध्यक्ष होली की खुशियां मना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, फोटो में थानाध्यक्ष के साथ मौजूद संदीप पांडेय कुड़वार थाने का हिस्ट्रीशीटर है तो शैलेन्द्र मिश्रा हत्यारोपी है। दोनों ही कुड़वार थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय के साथ रंग, अबीर-गुलाल खेला और फिर साथ बैठकर गुझिया खाई और होली का जश्न मनाया।

policeman celebrates holi with criminals in sultanpur photo viral

बताया जा रहा है कि फोटो होली के दिन की है और हिस्ट्रीशीटर और हत्यारोपी के साथ नाश्ता कर रहे हैं। फोटो में दाहिनी तरफ हिस्ट्रीशीटर संदीप पांडेय खड़ा है तो बाईं तरफ हत्यारोपी शैलेन्द्र मिश्रा बैठा हुआ है, वो अभी हाल ही में जमानत पर जेल से छूट कर आया है। दावा किया जा रहा है कि फोटो कुड़वार थाने की ही है।

एडिशनल एसपी शिवराज का कहना है कि किसी के चेहरे पर तो लिखा नहीं कि कौन अपराधी है। ये महज इत्तेफाक ही है। हालांकि, उन्होने कहा कि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है उसके बाद जो उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+