इंडो-तिब्बत में तैनात जवान पर टूटा यूपी पुलिस का कहर, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Recommended Video

    इंडो-तिब्बत में तैनात जवान पर टूटा यूपी पुलिस का कहर, एसपी ने दिए जांच के आदेश

    सुल्तानपुर। खाकी का शर्मनाक चेहरा फिर सामने आया है। इस बार किसी आम आदमी नहीं बल्कि इंडो तिब्बत में तैनात सिपाही पर खाकी की बर्बरता की कहानी सामने आई है। बांस काटने के विवाद में पुलिस ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान और उसके भाई को लॉकअप में बंदकर पट्टे से पीटा। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।

    itbp jawan allegedly beaten by police in sultanpur

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के पूरेभाव मजरे गोड़वा निवासी मुश्ताक अहमद भारत तिब्बत सीमा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। एक जुलाई की शाम चार बजे मुश्ताक और उनके भाई अशफाक कोठ से बांस काट रहे थे। तब पड़ोसी ने उन्हें बांस काटने से मना किया और चौकी पर सूचना दी। पड़ोसी की सूचना पर राम नगर चौकी इंचार्ज अनुपम नीरज पुलिस के साथ पहुंचे और मुश्ताक और उनके भाई अशफाक को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर पहुंचे।

    एसपी ने दिए जांच के आदेश

    आरोप है कि दरोगा ने दोनों भाइयों को रात भर लॉकअप में रखा और मंगलवार को लॉकअप से बाहर निकालकर पट्टे से पिटाई की। इसके बाद दोनों भाइयों का शांति भंग में चालान भी कर दिया। दोनों भाई बुधवार को एसडीएम कोर्ट से छूटे और फिर पुलिस की बर्बरता की कहानी उन्होंने एसपी हिमांशु कुमार से मिलकर बताई। पुलिस सूत्रों की मानें तो जवान ने एसपी को अपनी चोटें दिखाईं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। कहा कि जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+