घर में सो रहे थे पति-पत्नी के ऊपर गिरा बिजली का तार, दोनों की मौत के बाद लोगों को आया गुस्सा

Recommended Video

    घर में सो रहे थे पति-पत्नी के ऊपर गिरा बिजली का तार, दोनों की मौत के बाद लोगों को आया गुस्सा

    सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते पति-पत्नी की मौत हो गई है। घटना से गुस्साए गांव वालों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और बिजली विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सी इंदुमति ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश देते हुए और मुआवजा दिलाए जाने का आदेश दिया है।

    husband and wife died after electricity wire fallen on them

    जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलकी गांव निवासी अशोक कुमार 40 वर्ष और उनकी पत्नी 35 वर्ष राजकुमारी सोमवार को घर में सो रहे थे। अचानक उनके ऊपर बिजली का तार गिर पड़ा जिसे वे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। गांववासियों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल में कोहराम मच गया। ग्रामीण प्रदर्शन पर आक्रोशित हो गए और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

    husband and wife died after electricity wire fallen on them

    ग्रामीण मांग करने लगे की जूनियर इंजीनियर समेत आला अफसरों को निलंबित किया जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली पुलिस मौके पर मुस्तैद हो गई है। इमरजेंसी कक्ष में तैनात चिकित्सक मनीष यादव ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के दौरान उन्हें मृत पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उधर पुलिस अधिकारी घटना के बारे में कोई जवाब देने से इनकार कर रहे हैं। बिजली विभाग के अफसर मामले से दूरी बना लिए हैं। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने अपना सीयूजी फोन भी बंद कर लिया है। वहीं रात ही में जिले की तेज-तर्रार डीएम सी इंदुमति ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मृतक के आश्रितों को तत्काल अनुमन्य सहायता हेतु उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल को विद्युत दुर्घटना के कारण मिलने वाली अनुमन्य सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+