सालों से चल रही लव स्टोरी का The End, प्रेमी ने होने वाली बीवी को बेरहमी से मार डाला और फिर...
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में दो प्यार करने वालों का अंजाम बड़ा खौफनाक रहा। सालों से चल रही लव स्टोरी का सोमवार रात को अंत हो गया। हर किसी को चौंकाने वाले मामले में हुआ ये कि आशिक ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को चाकू से मारकर घायल कर लिया। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मामला जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर रायपट्टी गांव का है। जहां जयसिंहपुर के नथईपुर गांव निवासी नवीन कुमार अपनी प्रेमिका सविता से मिलने पहुंचा था। उसी समय किसी बात को लेकर नवीन की उसकी प्रेमिका से कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई के गुस्साए नवीन ने चाकू से प्रेमिका का गला काटकर हत्या कर दी और अपने सीने में चाकू घोंप दिया।
फिलहाल ग्रामीण और पुलिस की मदद से उसे सीएचसी दोस्तपुर लाया गया है। जहां डाक्टरों ने उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका और नवीन की शादी तय हो चुकी थी और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। इस खौफनाक घटना से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है।












Click it and Unblock the Notifications