अस्पताल में किया 'खून' का सौदा, कीमत लगाई 4 हजार रुपए फिर रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में ब्लड का गोरखधंधा चल रहा था और हॉस्पिटल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी तब हुई जब एक मरीज को ब्लड की आवश्यकता हुई और अटेंडेंट हॉस्पिटल पहुंचे। यहां रैकेट के सदस्य को देख उन्हें कुछ शक हुआ तो अटेंडेंट ने एक एनजीओ को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एनजीओ के सदस्यों ने ब्लड का रैकेट चला रहे दो सदस्यों को धर दबोचा और बाद में पुलिस के हवाले किया।

fradulent caught for selling blood in hospital

एनजीओ के सदस्य ने बताया कि हमें सूचना मिली थी के चांदा निवासी ननका को ब्लड की आवश्यकता है। उसका पौत्र संतोष डिस्ट्रिक्ट पहुंचा था। यहां वो अपने रिश्तेदारों का इंतजार कर रहा था। उसी वक्त एक युवक उसके पास आया और बोला कि चार हजार रुपये दो तो बिना रक्तदान के ही एक यूनिट खून मिल जाएगा। इस पर संतोष को संदेह हुआ और उसने इसकी सूचना एनजीओ को दी। इसके बाद पर एनजीओ के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने ब्लड का गोरखधंधा चला रहे दो आरोपितों को दबोच लिया और फिर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस टीम को उन्हें सौंप दिया।

कोतवाली नगर के एसएसआई दुर्गाप्रसाद शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान विक्रम सिंह निवासी अंकारीपुर, थाना धम्मौर के रूप में हुई है। पुलिस ने सिविल लाइन निवासी अभिषेक सिंह की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+