'लोअर-टीशर्ट में घूमोगी तो पति तलाक दे देगा', कौन है ये दो पत्नियों वाला यूट्यूबर? जिस पर भड़के लोग

Armaan Malik Controversy: यूट्यूबर और Bigg Boss OTT 3 फेम अरमान मलिक (Armaan Malik) एक बार फिर विवादों में हैं। उनके एक वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है उन्‍हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस वीडियो पर बवाल मचा है उसमें अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के कपड़ों पर बात कर रहे हैं। पायल मलिक को लेकर उनकी टिप्पणी से लोग नाराज हैं। सोशल मीडिया पर अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल क्लिप में अरमान पायल से कहते नजर आते हैं कि उन्होंने उनके लिए नई नाइटी खरीदी थी, लेकिन इसके बावजूद वो सुबह टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनकर बाहर आ गईं। इस पर पायल सफाई देती हैं कि वो बच्चे की देखभाल में बिजी थीं, इसलिए कपड़ों पर ध्यान नहीं दे पाईं।

YouTuber Armaan Malik

अरमान ने ऐसा क्‍या कहा कि मच गया बवाल?

पायल की बात सुनने के बाद अरमान कहते हैं- "मैं रोज नई चीजें नहीं लाऊंगा। पहनकर तो दिखाओ मुझे। फिर कहते हैं पति प्यार नहीं करता। लोअर और टी-शर्ट में घूमोगे तो पति कैसे प्यार करेगा? दो महीने में तलाक दे देगा। जितना खुद को ग्रूम रख सकते हो, रखो।" यही बयान लोगों को खटक गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

YouTuber Armaan Malik

सोशल मीडिया पर लोगों का फूंटा गुस्‍सा

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने अरमान को घेर लिया। कई लोगों ने उनकी सोच पर सवाल उठाए। किसी ने लिखा कि वो अक्सर पायल की आलोचना करते हैं और कृतिका को अलग तरीके से ट्रीट करते हैं। वहीं एक यूजर ने पूछा- "क्या प्यार सिर्फ कपड़ों और लुक्स पर टिका होता है?" कुछ लोगों ने ये भी कहा कि खुद टी-शर्ट में घूमकर पत्नी को ड्रेसिंग सेंस पर ज्ञान देना सही नहीं है। कुल मिलाकर, इस क्लिप ने एक बार फिर उनकी फैमिली लाइफ और सोच दोनों को चर्चा में ला दिया है।

कौन हैं अरमान मलिक ?

अरमान मलिक, जिनका असली नाम संदीप है, हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया में आने से पहले वो एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करते थे। बाद में उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा और यूट्यूब पर पहचान बनाई। उन्हें असली पॉपुलैरिटी तब मिली जब वो जून 2024 में Bigg Boss OTT 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ नजर आए। तभी से उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।

YouTuber Armaan Malik

अरमान मलिक पहले कब-कब विवादों में रहे?

यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) का नाम पिछले कुछ सालों में कई बार विवादों में आ चुका है। खास बात ये है कि उनके ज्यादातर विवाद उनकी पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप और सोशल मीडिया वीडियो से जुड़े रहे हैं।

🟡 दो शादियों और पर्सनल लाइफ पर विवाद (2018-2024)

अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है क्योंकि उन्होंने पायल मलिक और बाद में उनकी दोस्त कृतिका मलिक से शादी की। इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में लगातार बहस होती रही कि उनका रिलेशनशिप और मैरिज स्ट्रक्चर कितना सही है।

🟡बिग बॉस OTT 3 के दौरान विवाद (2024)

Bigg Boss OTT 3 में एंट्री के बाद उनकी पॉपुलैरिटी के साथ विवाद भी बढ़ गए। शो के दौरान- उनकी पर्सनल लाइफ और दो पत्नियों को लेकर खूब चर्चा हुई। मीडिया और कंटेस्टेंट्स ने उनके रिलेशनशिप पर सवाल उठाए
उनके व्यवहार और बयान अक्सर ट्रोलिंग का कारण बने।

🟡इंटिमेट वीडियो और अश्लीलता विवाद (2024)

शो के दौरान अरमान और कृतिका से जुड़ा एक कथित वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विवाद हुआ और उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी।

🟡घर में काम करने वाली पर गंभीर आरोप

अरमान मलिक पर पहले भी घरेलू स्टाफ से जुड़े गंभीर आरोपों की खबरें सामने आ चुकी हैं, जिसने उनकी छवि पर बड़ा असर डाला।

🟡कोर्ट केस और लीगल विवाद (2025)

हाल ही में उनके खिलाफ बिगामी (एक से ज्यादा शादी) और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे आरोपों को लेकर कोर्ट में केस और समन की खबरें भी आईं।

🟡अब पत्नियों के कपड़ों पर बयान

सबसे नया विवाद तब हुआ जब एक व्लॉग में उन्होंने पायल मलिक के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया और लोग उनकी सोच पर सवाल उठाने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+