सुल्तानपुर: सीवर टैंक की सफाई करते समय हादसा, दम घुटने से पांच लोगों की मौत
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। सीवर टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आकर छह लोग बेहोश हो गए। इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का सीएचसी दोस्तपुर में उपचार चल रहा है।

कटघरा चिरानी पट्टी में राजेश निषाद के घर एक साल पहले 10 फीट गहरा शौचालय का अधूरा काम हुआ था, जिसको पूरा करने के लिए शरीफ मिस्त्री और चार अन्य राजेश 25, रविंद्र 25, अशोक 35, रामकिशोर 32 को टैंक चालू करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक की छत गिरना शुरू हुई।
शरीफ मिस्त्री टैंक में गिरे तो उन्हें बचाने के चक्कर में चारों लोग टैंक में जा गिरे। पांचों को गंभीर हालत में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया।












Click it and Unblock the Notifications