'पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस के दाम कम करें केंद्र', सुल्तानपुर दौरे के दौरान मेनका गांधी ने कहा
'पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस के दाम कम करें केंद्र', सुल्तानपुर दौरे के दौरान मेनका गांधी ने कहा
सुल्तानपुर, 07 नवंबर: सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चार दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। अपने दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए जाने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने रसोई गैस के दाम भी कम किए जाने की मांग की। रसोई गैस की कीमतों में कमी होने से मध्यम वर्गीय परिवारों को थोड़ी राहत मिलेगी।
Recommended Video

यह बातें मेनका गांधी ने शनिवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चौपाल में कही। मेनका गांधी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के दाम करने से पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें कम हुई हैं। लेकिन अब मोदी सरकार को कोशिश करनी चाहिए कि एलपीजी सिलेंडर (रसोई गैस) की कीमत भी कम हो जाएं। मेनका गांधी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर अब एक्साइज ड्यूटी कम हुई है, जिसके बाद बीजेपी शासित राज्यों ने भी VAT की कीमतें कम कर दीं। इससे आम जनता को सीधे फायदा मिला है।
इस दौरान उन्होंने इसौली विधानसभा क्षेत्र के देहली बाजार में पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से जीत नहीं मिलने पर मलाल जताया। कहा कि इस बार हमारी कोशिश होगी कि हम इसौली जीतें। कहा कि पार्टी की ओर से चाहे 100 दिन में 100 कार्यक्रम हों, जब तक कार्यकर्ता कमर कसकर मन न बना लें इसका कोई मायने नहीं है। जिला परिषद चुनाव में यदि हमारे कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, उनके परिवार व रिश्तेदार वोट देते तो भी हम लोग जीत जाते। 25-25 गांव में कोई नहीं जीता।
उन्होंने अपना इरादा स्पष्ट किया कि वे पैसा लेने, ठेकेदारी करने नहीं बल्कि एक ही लक्ष्य पार्टी की जीत को लेकर सुल्तानपुर आई हैं। देहली बाजार में उन्होंने बिरसिंहपुर में बने 100 बेड के हॉस्पिटल का घटिया निर्माण किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया।












Click it and Unblock the Notifications