जख्मी हालत में मिली पूर्व सपा विधायक अनूप संडा की कथित प्रेमिका, लगाए ये आरोप

Recommended Video

    जख्मी हालत में मिली पूर्व सपा विधायक अनूप संडा की कथित प्रेमिका, लगाए ये आरोप

    सुल्तानपुर। पूर्व सपा विधायक अनूप संडा की कथित प्रेमिका समरीन खान ने अनूप और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जख्मी हालत में मिली समरीन ने कहा कि अनूप के ससुर ने उसके साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा। जेवर छीन​ लिए और बिना कपड़ों के गाड़ी से ढकेल दिया। पुलिस ने समरीन को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    anoop sanda alleged girlfriend allegedly attacked

    गाड़ी में बैठाकर ले गए अनूप सांडा

    दरअसल, बीते तीन जून को समरीन शहर के बस स्टॉप स्थित विधायक के पेट्रोल पंप पर बेटी के संग पहुंची थीं। काफी देर तक हाईवोल्ट्रेज हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। अब एक बार फिर समरीन ने विधायक और उसके परिवारवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समरीन ने बताया कि गुरुवार वह लखनऊ आफिस जा रही थी, शहर के ओवरब्रिज के पास अनूप संडा अपनी दोनो गाड़ियों से आए। उनके साथ पत्नी, बेटी और पारिवारिक लोग थे।

    anoop sanda alleged girlfriend allegedly attacked

    ससुर ने की बदतमीजी, विरोध करने पर पीटा

    समरीन ने कहा, मैं अनूप से बहुत दिन से बात करना चाह रही थी इसलिए अपनी कार से उतरी, अनूप ने कहा कि हमारी गाड़ी में बैठ जाओ। अलीगंज क्रॉस करने के बाद अनूप के ससुर मेरे साथ बदतमीजी की। विधायक की पत्नी ने मेरा वीडियो बनाया। जब मैंने विरोध किया तो वो लोग हमे लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। उन्होंने मेरे जेवर भी छीन लिए। फिर अलीगंज के और आगे ले जाकर उन्होंने मुझे गाड़ी से ढकेल दिया, बिना कपड़ों के। आसपास के लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। मैंने किसी तरह लोगों की मदद से घरवालों को फोन करके बुलवाया। समरीन का कहना है कि शहर कोतवाल भी अनूप संडा की मदद कर रहा रहा है, उसने विधायक से रुपए ले रखे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+