सरकार की उपलब्धियां गिना रही मेनका के मंच पर पहुंची महिला, खोल दी दावों की पोल

Sultanpur news, सुल्तानपुर। मौका चुनावी कैम्पेन का था। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनावी मंच से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को उंगलियों पर गिना रही थी। तभी एक महिला ने मंच पर पहुंचकर सरकार की योजना की पोल खोल दिया। जिस पीएम आवास को दिए जाने की मेनका गांधी बात कर रही थी पीड़िता उसी आवास के पैसे पाने से महरूम थी।

A woman reached to Maneka told her problem

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जयसिंहपुर विधानसभा में अलग-अलग जगहों पर कैम्पेन कर रही थी। उनका काफिला बरौंसा बाजार से होते हुए मोतिगरपुर ब्लाक पर पहुंचा, यहां भी उन्हें एक सभा को संबोधित करना था। मेनका गांधी मंच पर आई और उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओ को उंगलियों पर गिनाया और बताया के अर्जुन की तरह घर-गृहस्थी को सफल करने के लिए मोदी जी ने पूरा जोर लगाया। इसके बाद भाषण ख़त्म हुआ तो मोतिगरपुर ब्लाक के मैरीसंग्राम गांव निशा देवी नाम की एक महिला मंच पर आई।

उसने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाला पैसा पास हो गया है लेकिन अधिकारी उसे रिलीज़ नहीं कर रहे। इसके बाद मंत्री ने एसडीएम जयसिंहपुर को फोन लगाकर वार्ता किया, कहा कि आपका एडीओ या तो उसका पैसा निकाल कर खा गए हैं, या उसको पैसा देने से मना कर रहे हैं। आप इसे देखें और शाम तक मैं फिर बात करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+