सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों में झड़प के दौरान 1 और मौत

अनंतनाग। 57 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं फिर भी कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा और सुरक्षा बलों से प्रदर्शनकारियों के झड़प के दौरान मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है।

kashmir unrest

अनंतनाग में मंगलवार सुबह पैरामिलिट्री फोर्स और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए।

बतायe जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षाबलों की ओर से पैलेट गन चलाई गई थी। इस मौत के बाद घाटी में मौत की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।

पैलेट गन से हुई मौत

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला स्थित शीर हमदान गांव का निवासी 20 वर्षीय नसीर अहमद भट्ट की उस वक्त मौत हो गई जब पुलिस और पैरमिलिट्री फोर्स ने पैलेट गन से फायरिंग की।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दक्षिण कश्मीर में स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 'शीर हमदन गांव में एक मौत हुई है। हमने गंभीर रूप से घायल एक शख्स को श्रीनगर रेफर कर गिया है। अभी हमें पूरी जानकारी नहीं है।'

कोशिश 'नाकाम' कर दी

गांव वालों ने कहा कि पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की एक टीम ने गांव में छापा मारने की कोशिश की और कुछ लोगों को गिरफ्तार करना चाहा लेकिन 'जो लोग रात की निगरानी पर थे', उन्होंने इसे 'नाकाम' कर दिया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टुकड़ी सुबह दोबारा आई और घरों में घुसे, तोड़फोड़ की और लोगों को पीटा।

गांव के ही एक निवासी ने कहा कि 'उन्होंने' पैलेट गन फायर की जिसके परिणाम स्वरूप गांव के कई लोग घायल हो गए। उन्होंने हर उस शख्स को मारा जो उनके रास्ते में आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+