श्रीनगर के जकूरा में एसएसबी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, सात घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित जकूरा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एसएसबी के सात जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। शुरूआती खबर के मुताबिक, इस हमले में सात एसएसबी के जवान घायल हुए हैं। एक जवान के शहीद होने की भी खबर है।

आतंकियों ने घात लगाकर एसएसबी की पेट्रोलिंग वाहन को अपना शिकार बनाया और उस पर हमला बोल दिया। आपको बता दें कति ताजा जानकारी के मुताबिक ज़कूरा हमले की जिम्मेदारी अल-उमर-मुजाहिदीन ने ली है।अल-उमर-मुजाहिदीन संगठन 1992 -93 में बना था। इसका मुखिया मुश्ताक ज़रगर है।
एसएसबी के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि जकूरा में हुए आतंकी हमले में एसएसबी के सात जवान घायल हुए हैं। अभी सेना का यहां पर सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकवादियों ने एसएसबी के पेट्रोलिंग पार्टी पर उस समय हमला किया जब तीन एसएसबी की कंपनियां अपने छह वाहनों में वापस पेट्रोलिंग करके लौट रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications