श्रीनगर में एनएच-44 पर रेत की बोरी में मिले 6 चाइनीज ग्रेनेड, बड़ी साजिश विफल

श्रीनगर, 13 सितंबर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंक की बड़ी साजिश सामने आई है। यहां विस्फोट से सड़क को उड़ाने की योजना को सुरक्षाकर्मियों ने विफल कर दिया है। सीआरपीएफ की टीम ने श्रीनगर स्थित बेमीना इलाके में पुलिस पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर एक संदिग्ध बैग बरामद किया है। इस बैग में 6 चाइनीय ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। इस बैग के बारे में सीआरपीएफ ने बताया कि एनएच 44 को खोलने के लिए दैनिक अभ्यास के दौरान एक रेत की बोरी सड़क के पास डिवाइडर पर मिली। इस बालू की बोरी में 6 चाइनीज ग्रेनेड मिले हैं, हाइवे पर भीड़ होने की वजह से इन्हें वहां पर निष्क्रिय नहीं किया गया बल्कि पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया ताकि उसे डिस्पोज किया जा सके।

srinagar

बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने श्रीनगर के खानयार इलाके में एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी। रविवार को आथंकी ने पुलिसकर्मी को बेहद करीब से गोली मारी, जिसके चलते पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इस कायराना हरकत को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गया। लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अधिारियों ने बताया कि आतंकी ने सब इंस्पेक्टर अर्शद अहमद मीर कोपीछे से गोली मारी,जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी जान बचाई नहीं जा सकी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमे देखा जा सकता है कि आतंकी खानयार बाजार में पीछे से आता है और दो बार पुलिसर्मी को गोली मारता है। इस दौरान पुलिस अधिकारी के हाथ में हथियार नहीं था। फिलहाल पुलिस की टीम ने इलाके की घेरेबंदी करके आतंकी की तलाश शुरू कर दी है। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों से सेना लगातार घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+