JK: सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकानों का किया भंडाफोड़
भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपने का ठिकाना भंडोफोड़ किया है।
नई दिल्ली। सुरक्षाबलों ने जम्मू और कश्मीर स्थित पुराना बारामुला में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है।

सुरक्षाबलों को वहां से बम, चीन और पाकिस्तान के झण्डों के साथ लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के लेटर हेड पैड मिले हैं।
हो चुके हैं कई आतंकी हमले
गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर के ही उरी में सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद भारतीय सेना की ओर पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।
इस स्ट्राइक के बाद से ही हंदवाड़ा में पुलिस पोस्ट पर, बारामुला में राष्ट्रीय रायफल्स और सीमा सुरक्षा बल के कैंप पर हमला किया था।
साथ ही पंपोर में एक खाली बिल्डिंग में आतंकी घुस आए थे। उन्हें खत्म करने के लिए सेना को करीब 56 घंटे तक इनकाउंटर किया था।
बीते दिनों पाक सेना की ओर से किए गए सीजफायर वायलेशन में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में उत्तर प्रदेश स्थित संभल के सुदीश कुमार शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications