कश्मीर पर बनी फिल्म ने श्रीनगर में रचा इतिहास

कश्मीर से जुड़ी तमाम घटनाओं पर बनी इस फिल्म ने ऐसा काम किया जिससे अपने रिलीज के पहले ही इतिहास रच दिया।

श्रीनगर। बीते 1 साल से जम्मू और कश्मीर का एक हिस्सा जल रहा है। 8 जुलाई 2016 को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मार गिराए जाने के बाद घाटी जल उठी। हालांकि इन सब के बीच एक अच्छी खबर आई है।

यहां पहली बार किसी बॉलीवुड मूवी का प्रीमियर आयोजित किया गया। कश्मीरी सभ्यता, भाईचारे और मौजूदा हालात पर बनी फिल्म सरगोसियां का प्रीमियर श्रीनगर में किया गया। फिल्म में किरदार अदा करने वाले टॉम अल्टर ने कश्मीर पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि ये जन्नत नहीं , जन्नत से आगे है।

कश्मीर पर बनी फिल्म ने श्रीनगर में रचा इतिहास

टॉम ने कहा...

उन्होंने गुलमर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि यहां एक ऐसा गांव हैं जहां मस्जिद,मंदिर,गुरुद्वारा और चर्च है। ये हिन्दुस्तानियत है।

बता दें कि फिल्म का यह इवेंट शेरी कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस कॉम्प्लेक्स (SKICC) में आयोजित किया गया।

इमरान खान ने बताया कैसी है फिल्म

फिल्म के निर्देशक इमरान खान ने अपनी इस फिल्म के बारे में बताया कि उनकी इस फिल्मकी कहानी तीन दोस्तों की कहानी है जो कश्मीर घूमने के लिए आते हैं और इसे अपनी नजर से देखते हैं।

खान ने बताया कि इनमें से दो मुंबई से हैं जिनका किरदार इंद्रनील सेनगुप्ता और हसन जैदी ने निभाया है। वहीं तीसरा किरदार लंदन से आई इनकी दोस्त के रोल में सारा खान हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+