घाटी में त्रिशंकु विधानसभा, ऐसे बन सकती है सरकार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो गया कि पीडीपी यहां नबंर वन की पार्टी है जबकि भाजपा को यहां दूसरा स्थान मिला है। यहां त्रिशुंकु विधानसभा बन गई है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए यहां गठबंधन और तोड़-जोड़ की सियासत होगी। जहां भाजपा अपना मिशन 44 प्लस पूरा नहीं कर पाई वहीं पीडीपी को भी बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं पाया। ऐसे में सरकार बनाने के लिए कुछ स्थ्ति बनती दिख रही है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए तीन विकल्प दिख रहे हैं।

amit shah-mufti

पहला विकल्प

घाटी में सरकार बनाने के लिए पहला विकल्प ये है कि दो सबसे बड़ी पार्टी पीडीपी और बीजेपी मिलकर गठबंधन की सरकार बनाए। इसकी संभावना सबसे ज्यादा दिख रही है। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने भी कहा है कि उन्हें गठबंधन से कोई ऐतराज नहीं है। ऐसे में पीडीपी के 28 और भाजपा के 25 सीटें मिलाकर आंकड़ा 53 पहुंचता है जो बहुंत के आंकड़े से अधिक है।

दूसरी विकल्प

जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए दूसरा विकल्प ये है कि पीडीपी, कांग्रेस और अन्य 7 मिलकर सरकार बनाएं। इसकी संभवना थोड़़ी कम दिख रही है। हलांकि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा रहा तो पीडीपी के 28, कांग्रेस के 12 और अन्य की 7 सीटें मिला दी जाएं तो आंकड़ा 47 पहुंचता है तो बहुमत से 3 ज्यादा है।

तीसरा विकल्प

तीसरा विकल्प ये बनता है कि बीजेपी को नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य दलों का साथ मिल जाए। ऐसा हुआ तो आंकड़ा पहुंचता है 47 यानी कि बहुमत से तीन ज्यादा। अब सबकी नजर कल होने वाली बैठकों पर होगी। देखना होगा कि घाटी में कौन सा विकल्प आगे बढ़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+