अफवाह है जम्मू और कश्मीर के पुंछ में बस दुर्घटना की खबर, नहीं हुई कोई मौत
गुरुवार दोपहर अफवाह उड़ गई थी कि बच्चों से भरी एक बस पुंछ स्थित मुगल रोड एक खाई में गिर गई।
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित पुंछ जिले में एक स्कूल बस खाई में गिरने की खबर कोरी अफवाह निकली। बता दें कि गुरुवार शाम खबर आई कि राज्य के पुंछ जिला स्थित मुगल रोड पर गरीब नवाज स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 45 बच्चे सवार थे। इतना ही नहीं इस बात की अफवाह भी उड़ी कि 40 शव बरामद किए गए।
इसके बाद स्थानीय प्रशासन में अफरा तफरी मच गई।

हालांकि खबर आने के कुछ देर बाद डीसी रजौरी शाहिद इकबाल ने कहा कि स्कूल की बस सुरक्षित वापस आ गई है। किसी नुकसान की खबर नहीं है। डीसी पुंछ ने कहा कि जिस बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कही जा रही है थी वो कोई और ही बस थी।
दूसरी ओर दुर्घटना की सूचना मिलने पर जब 8 एंबुलेंस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे तो ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। इसके बाद वायरलेस पर मैसेज पहुंचा कर किसी भी घटना के अफवाह मात्र होने की पुष्टि की गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी घटना के अफवाह होने की पुष्टि की।













Click it and Unblock the Notifications