जम्मू-कश्मीर: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 3 आतंकी ढेर, आत्मघाती हमले की फिराक में था एक आतंकी
जम्मू कश्मीर के दो अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक सहित तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
श्रीनगर, 12 नवंबर। जम्मू कश्मीर के दो अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक सहित तीन आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने कहा कि मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों के आधार पर एक आतंकवादी को आत्मघाती हमले के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। आतंकवादियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ ने कुलगाम में एक तलाशी अभियान शुरू किया था।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों को ढूंढ लिया गया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन आंतकवादियों ने सेना पर गोली चला दी, इसके बाद जवाबी हमले में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरा आतंकी जो खुद को रात के अंधेरे में छुपाने में सफल रहा, उसे सुबह सरेंडर करने को कहा गया। पुलिस ने कहा कि उसने भी सुरक्षा बलों को गोली मार दी, जिसके बाद उन्होंने उसे मार डाला। मुठभेड़ के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरी जगह भेज दिया गया। मारे गए आतंकियों की पहचान हिजबुल आतंकी शिराज अहमद और यावर अहमद के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: 'पठान' की शूटिंग दोबारा शुरू करने से पहले एक नए बॉडीगार्ड की तलाश कर रहे हैं शाहरुख खान, जानें क्यों
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों उस समूह का हिस्सा थे, जो सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले की कई वारदातों में शामिल रहा है। वहीं शिराज 2016 से आतंकी घटनाओं में संलिप्त था और मोस्ट वॉन्टेड था। दूसरी मुठभेड़ बुंद बेमिना में हुई, जहां सेना और सीआरपीएफ ने एक आतंकवादी को मार गिराया। आतंकी की पहचान आमिर रियाज के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा कि आमिर पर आत्मघाती मिशन को अंजाम देने का संदेह था। उसके मोबाइल से मिली सूचना के आधार पर उसे एक आत्मघाती हमले के लिए तैयार किया जा रहा था। इन सफल अभियानों के लिए कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने दोनों टीनों को बधाई दी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications