जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने फूंका चुनावी शंखनाद, वादों की लगाई झड़ी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैलियों का ताबड़तोड़ दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज ने बीरवा के गुंडीपोरा में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ काग्रेस के वरिष्ठ नेता मीम अफजल और गुलाम नबी मोंगा, फारूक अंदराबी, नजीर अहमद, गुलाम मोहम्मद शेख समेत कई लोग मौजूद थे।

इस मौके पर बोलते हुए सोज ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मे वादी के लोगों के अहम मुद्दों को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा की है। साथ ही कश्मीर के हैंडीक्राफ्ट को हर संभव विस्तार करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू में टूरिज्म को बढ़ावा देना पार्टी की प्रमुखता है।
सोज ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बिजली, पानी के साथ ही जम्मू में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सरकार विशेष कदम उठायेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अकेले लड़ेगी और उन्हें कभी सफल नहीं होने देगी।












Click it and Unblock the Notifications