हिजबुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर घाटी से गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी जुनैद पिछले 14 साल से हिजबुल के लिए काम कर रहा था। बुधवार की रात उसे उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा जिले के तुर्कपुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को खूफिया जानकारी मिली थी कि इलाके के एक मकान में एक आतंकवादी छुपा हुआ है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर मकान को घेर लिया और आतंकी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक एके-56 राइफल, दो मैगजनीन और 60 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने बताया कि जुनैद एक गाइड के रूप में भी काम कर रहा था और घाटी में नियंत्रण रेखा पार कराने में आतंकी समूहों की मदद करता था।












Click it and Unblock the Notifications