कश्मीर में फेसबुक, व्हॉट्सएप समेत 20 सोशल साइटों पर एक महीने का बैन

पाबंदी हटेगी या आगे बढ़ेगी, इस पर सरकार एक महीने बाद आदेश देगी। घाटी में इंटरनेट पर पहले से ही रोक है।

श्रीनगर। कश्मीर में बुधवार से फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर समेत बीस सोशल साइटों को राज्य सरकार ने एक माह के लिए बैन कर दिया है। जम्मू-कश्मीर सरकार के गृह मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी किया है। पाबंदी हटेगी या आगे बढ़ेगी, इस पर सरकार एक महीने बाद फैसला करेगी। घाटी में इंटरनेट पर पहले ही काफी समय से रोक है।

कश्मीर में फेसबुक, व्हॉट्सएप समेत 20 सोशल साइटों पर एक माह का बैन

इन साइटों पर लगा बैन
जिन बीस सोशल साइटों पर कश्मीर में बैन लगाया गया है। उनमें- फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, क्यूक्यू, वीचैट, ओजोन, टुंबलर, गूगल+, बायडू, स्काइप, वायबर, लाइन, स्नैपचैट, पिंट्रेस्ट, टेलीग्राम, रेडिट, स्नैपफिश, वाइन, यूट्यूब, जैंगा, और फ्लिकर।

सुरक्षा बताई गई है बैन वजह
कश्मीर के हालात पिछले काफी समय से बेहद खराब हैं। कश्मीर के लोग और सेना के बीच लगातार तनाव देखने को मिल रहा है। सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच खुफिया एंजेसियों ने रिपोर्ट दी थी सोशल साइट्स पर कश्मीर के युवाओं को सेना पर पत्थरबाजी के लिए उकसाया जा रहा है, जिसके बाद सोशल साइट्स को बैन कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+