कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने पर बोले गुलाम नबी आजाद- ये तो ऐसा हुआ जैसे DGP को थानेदार, सीएम को MLA...
कश्मीर के कुलगाम में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर केंद्र पर जमकर निशाना साधा।
श्रीनगर, 27 नवंबर। कश्मीर के कुलगाम में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर की न सिर्फ पहचान छील ली, बल्कि देश की सबसे बड़ी रियासत के दो टुकड़े भी कर दिये। उन्होंने कहा कि आम तौर पर होता ये है कि किसी केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया जाता है ये तो ऐसा हुआ जैसे डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) को थानेदार बना दिया जाए और मुख्यमंत्री को एमएलए और चीफ सेकेट्री को पटवारी। ये काम कोई अक्लमंद आदमी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर संसद में काफी बोल चुका हूं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की सबसे बड़ी रियासत के दो टुकड़े कर दिए। अंग्रेज भी इसे तोड़ने की जुर्रत नहीं कर पाए, लेकिन पौने दो साल की सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अपने एक फैसले से इसे बांट दिया। आज हम दुनिया को क्या बताएं कि हम सबसे बड़ी रियासरत के नहीं बल्कि एक केंद्र शासित प्रदेश के रहने वाले हैं।
प्रदेश का दर्जा न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब तक कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी, चाहे इसके लिए हमें जान ही क्यों न गंवानी पड़े, हम गोली खाने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चों को बिना आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के सबरीमाला मंदिर में मिलेगा प्रवेश- केरल सरकार का आदेश
Recommended Video
हाईकोर्ट करे हैदरपोरा मुठभेड़ की जांच
उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखें, लेकिन किसी भी बेगुनाह की जान न जाए। हैदरपोरा मुठभेड़ की जांच हाईकोर्ट के जज से करवानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications