बच्चों को बिना आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के सबरीमाला मंदिर में मिलेगा प्रवेश- केरल सरकार का आदेश
सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर केरल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के नए आदेशानुसार अब मंदिर में प्रवेश से पहले बच्चों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं दिखानी होगी।
तिरुवनंतपुरम, 27 नवंबर। सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर केरल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के नए आदेशानुसार अब मंदिर में प्रवेश से पहले बच्चों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं दिखानी होगी। हालांकि वयस्कों को मंदिर में प्रवेश के लिए या तो कोरोना वायरस के दोनों टीके लगने का प्रमाणपत्र या 72 घंटे पहले की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।

आदेश के अनुसार बच्चों के साथ मंदिर आने वाले अभिभावक या वयस्क इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे मास्क पहनें, साबुन या सैनिटाइजर से अपने हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें। साथ ही, वे बच्चों के स्वास्थ्य के मुद्दों के लिए भी जवाबदेह होंगे। बता दें कि केरल ऐसा राज्य है जो कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल रहा है।
यह भी पढ़ें: एयरसेल मैक्सिस मामला: दिल्ली कोर्ट ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को किया तलब
कोरोना के बावजूद सैकड़ों श्रद्दालु भगवान अयप्पा के मंदिर में पूजा करने के लिए पहाड़ियों पर जा रहे हैं। 16 नवंबर को दो महीने के वार्षिक मंडलम-मकरविल्कु तीर्थयात्रा के लिए मंदिर को खोला गया है। बता दें क पिछले हफ्ते, पठानमथिट्टा जिला प्रशासन ने भारी बारिश और पंबा नदीं में बढ़ते जल स्तर के कारण जिले में स्थित सबरीमाला मंदिर की तीर्थयात्रा को निलंबित कर दिया था। जिला कलेक्टर डॉ. दिव्या अय्यर ने कहा कि कक्की अनाथोड जलाशय और पंबा बांध के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था।
उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराई है, उन्हें मौसम के अनुकूल होने पर निकटतम संभावित स्लॉट में दर्शन का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम तीर्थयात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वह इस दौरान यात्रा न करके सहयोग करें। प्रशासन ने यह भी कहा था कि वह नीलक्कल आधार शिविर से श्रद्धालुओं के पंबा पहुंचने की व्यवस्था करेगा। तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद विभिन्न जत्थों में जाने दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications