फारुख अब्दुल्ला ने कश्मीरी पत्थरबाजों को सराहा, कहा- वो अपने राष्ट्र के लिए लड़ रहे हैं

लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक ओर तो फारुख अब्दुल्ला ने पत्थरबाजों को सराहा तो वहीं दूसरी ओर PDP-BJP पर हमले किए

नई दिल्ली। श्रीनगर में लोकसभा उपचुनाव के दौरान प्रचार करने निकले नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने घाटी के पत्थरबाजों से सहानुभूति जताई है। अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग पत्थर फेंक रहे हैं वो अपने राष्ट्र के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार को यह बताना चाहता हूं कि पत्थरबाजों का टूरिज्म से कोई संबंध नहीं है। अगर भारत और पाकिस्तान उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर सकते तो अमेरिका को आगे आना चाहिए और दोनों मुल्कों के बीच समस्या को खत्म करना चाहिए।

फारुख अब्दुल्ला ने कश्मीरी पत्थरबाजों के सराहा, कहा- वो अपने राष्ट्र के लिए लड़ रहे हैं

फारुख ने कहा कि यह लड़ाई PDP और NC के बीच की दलीय लड़ाई नहीं है बल्कि ये सांप्रदायि शक्तियों से ल़ड़ने और धर्मनिरपेक्षता को बचाने की लड़ाई है।

फांसीवाद से लड़ने का मौका

बकौल फारुख जम्मू और कश्मीर की दो संसदी सीटों पर उपचुनाव ने देश में बढ़ रहे फांसीवाद से लड़ने का मौका उपलब्ध कराया है।

फारुख खुद कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन से श्रीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। उन्होंने यह बातें खान साहिब और सफकाडल इलाके में प्रचार करने के दौरान यह बाते कहीं। फारुख ने आरोप लगाया कि PDP-BJP की सरकार ने राज्य को राजनीतिक दमन और अनिश्चितता के दौर में ला खड़ा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+