अकूत संपत्ति का मालिक है डीएसपी देविंदर सिंह, मदद के लिए आतंकियों से लेता था मोटी रकम

श्रीनगर। आतंकवादियों के मददगार जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देविंदर सिंह ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। देविंदर ने पूछताछ में बताया है कि उसने 12 लाख में आतंकियों को दिल्ली पहुंचाने की डील की थी। बता दें, डीएसपी पद पर रहते हुए देविंदर सिंह ने अकूत संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली में भी देविंदर ने संपत्ति बना रखी है।

कई जगह बना रखे हैं आलीशान मकान

कई जगह बना रखे हैं आलीशान मकान

जानकारी के मुताबिक, देविंदर सिंह का पैतृक मकान दक्षिण कश्मीर के त्राल में है। कुछ रिश्तेदार जम्मू के बाहरी क्षेत्र गाड़ीगढ़ इलाके में रहते हैं, यहां भी देविंदर ने एक मकान बनाया है। श्रीनगर के बादामी बाग सैन्य छावनी के साथ भी एक आलीशान मकान बना रखा है। बादामी बाग छावनी अतिसंवेदनशील क्षेत्र है।

परिवार के नाम पर गई खाते

परिवार के नाम पर गई खाते

सूत्रों के मुताबिक, देविंदर सिंह आतंकियों को उनकी जरूरत के हिसाब से ठहराता था। आतंकियों के हथियारों को भी रखता था। उसके परिवार के नाम पर कई खाते भी हैं। मामले की जांच के लिए 10 से अधिक टीमें बनाई हैं। इनमें पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां की टीमें शामिल हैं।

कई दिनों से पुलिस की राडार पर था देविंदर सिंह

कई दिनों से पुलिस की राडार पर था देविंदर सिंह

बता दें, डीएसपी देविंदर सिंह पर पुलिस कई दिनों से नजर रखे थी। पुलिस ने खुफिया विंग के कर्मियों को गुरुवार रात से उसकी 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह आतंकियों को गाड़ी में लेकर सड़क के रास्ते जम्मू के लिए निकला था और पुलिस की टीम उसके पीछे एक अन्य वाहन में चल रही थी। डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज अतुल गोयल उसका पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों संग लगातार संपर्क में थे। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में देविंदर सिंह को दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। देविंदर सिंह के पास से दो एके-47 राइफलों समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+