बन गई बात, मुफ्ती मोहम्मद होंगे जम्मू-कश्मीर के नए सीएम, 1 मार्च को लेगें शपथ
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का रास्ता अब पूरी तरह साफ होता दिख रहा है। बाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन को लेकर बात बन गई है। दोनों पार्टियों के बीच सभी मसलों पर सहमति बन गई है। दोनों के बीच बनी सहमति के बाद पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री होंगे।

सूत्रों के मुताबिक सीएम जहां पीडीपी का होगा तो वहीं डिप्टी सीएम पद भाजपा के पास। मुफ्ती 1 मार्च को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार में पहले फेज में भाजपा और पीडीपी दोनों ही पार्टियों के छह-छह मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे। सरकार में डिप्टी सीएम भाजपा नेता डॉ. निर्मल सिंह होंगे। अब तक की जानकारी के मुताबिक 1 मार्च को मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ-साथ करीब 12 मंत्रियों के शपथ ले सकते हैं।
इसमें पीडीपी के अब्दुल रहमान, नईम अख्तर, अतलफ बुखारी, डॉ. हसीब द्रबु, जुल्फीकार चौधरी और अब्दुल हक है तो वहीं भाजपा की ओर से डिप्टी सीएम पद पर डॉ निर्मल सिंह, बली भगत, चौधरी लाल सिंह, श्याम चौधरी, अब्दुल गनी कोहली, कविंद्र गुप्ता और सुनील शर्मा शपथ ले सकते हैं। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में त्रिकोणिय फैसला आने के बाद सबसे बड़ी पार्टी पीडीपी और दूसरे नबंर की पार्टी भाजपा के बीच समझौता नहीं हो पाने पर यहां राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications