जम्मू कश्मीर में बनेगी भाजपा की सरकार, 31 विधायकों के समर्थन का दावा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं पाया। जहां पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी बनी तो वहीं भाजपा के खाते में25 सीटें आई और वो घाटी में नबंर 2 की पार्टी बन गई। अब सरकार बनाने को लेकर जहां तोड़-जोड़ चल रहा है। ऐसे में नबंर दो की पार्टी भाजपा ने सरकार बनाने को लेकर तैयारी शुरु कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने 31 विधायकों के साथ सबसे बड़े गठबंधन होने का दावा किया है। भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी ठोक रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में पार्टी का एक खेमा नेशनल कॉन्फ्रेंस को साथ लेने के पक्ष में है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक सज्जाद लोन की पार्टी के 2 विधायक और निर्दलीय बीजेपी को समर्थन दे रहे हैं। इनके समर्थन के बाद पार्टी को 31 विधायकों का समर्थन है । ऐेसे में अब पार्टी सबसे बड़े गठबंधन होने के नाते सीएम पद पर उसकी दावेदारी चाहती है।
ऐसे में पार्टी नेशनल कांग्रेस के साथ भी बातचीत कर सकती है। भीतरखाने से तो यहीं खबर है कि नेशनल कांग्रेस से बात हो रहा है। वहीं पीडीपी भी बातचीत का रास्ता बन नहीं करना चाहती है। ऐसे में कल तक जम्मू में सरकार बनाने का रास्ता कुछ साफ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications