कश्मीर के कुलगाम में पुलिस पर हमला, 4 की मौत
हमले में तीन पुलिसकर्मी और 5 शहरी घायल हैं। हमला कुलगाम के मीरबाजार में शनिवार शाम को हुआ।
कुलगाम। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए एक आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी और दो नागरिको समेत चार लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं तीन पुलिसकर्मी और 5 शहरी घायल हैं। हमला कुलगाम के मीरबाजार में शनिवार शाम को हुआ। घटना को अंजाम देने वाले वारदात के बाद फरार होने में कामयाब रहे।

किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के बाद सुरक्षाकर्मी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। बताया जा रहै है कि जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए ये हमला किया गया। आपको बता दें कि कश्मीर के हालात पिछले कुछ समय से काफी बदतर हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications