जम्मू और कश्मीर के शोपियां में तलाशी अभियान के दौरान सेना के दस्ते पर हमला
जम्मू और कश्मीर के सेना में तलाशी अभियान के दौरान शोपियां में सेना के दस्ते पर हमला हुआ। सेना ऐसा तलाशी अभियान करीब 26 साल बाद चला रही है।
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों की तलाश के दौरान सेना के दस्ते पर हमला हुआ है। बता दें कि सेना ने आतंकियों की तलाश का यह वृहद अभियान गुरुवार को शुरु किया था। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस हमले के बाद किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

चार हजार से ज्यादा जवान मौजूद
गौरतलब है कि काफी समय ऐसा हुआ जब सेना ने आतंकियों के तलाशी के लिए इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत हेलिकॉप्टर और ड्रोन के जरिए जहां आसामान से निगरानी रखी जा रही है वहीं पूरे इलाके में चार हजार से ज्यादा जवान मौजूद हैं।

12 गावों की तलाशी
इस तलाशी अभियान में राज्य पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान 12 से अधिक गांवों में तलाशी कर रहे है। बता दें कि हर घर की तलाशी का अभियान 1990 के आखिर में बंद कर दिया था। हालांकि आतंकियों और सुरक्षा बलों पर हमला करने वालों पर लगाम लगाने के लिए यह तलाशी अभियान फिर से शुरु किया गया है।

नागरिकों को ना हो कोई दिक्कत
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों से एक इलाके में एकत्र हो जाने के लिए कहा है ताकि उनके घरों की तलाशी अच्छे से हो सके और कोई नागरिक जांच के दौरान किसी अनहोनी घटना के दौरान हताहत ना हो।

दोबार किया गया अभियान
तलाशी अभियान एक बार पूरा हो जाने पर फिर से एक बार और तलाशी की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई आतंकी गलती से ना छिपा रह गया हो। हालांकि पूरे तलाशी अभियान के दौरान किसी आतंकी से सेना का संपर्क नहीं हुआ।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications