सेना ने सुरक्षाबलों से कहा- किसी भी स्थिति के लिए रहें तैयार

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के मद्देनजर सेना ने सुरक्षाबलों से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहेने और अलर्ट का उच्चतम स्तर जारी रखने की बात रही थी।

army

शनिवार (1 अक्टूबर) को भारतीय सेना के प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग जम्मू और कश्मीर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सैन्य तैयारियों का आकलन भी किया।

उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा की ,कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ और राज्य के प्रमुख सचिव बीआर शर्मा की मीटिंग में लाइन ऑफ कंट्रोल पर मौजूदा हालात और दूरदराज के इलाकों की चर्चा की गई।

अलर्ट और निगरानी पर दिया बल

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि मीटिंग में लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ने अलर्ट और निगरानी के उच्चतम स्तर पर बल दिया। साथ ही किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा।

वहीं चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने ऑपरेशनल तैयारी के सभी पहलुओं और नियंत्रण रेखा के साथ ही दूरदराज के इलाकों के साथ सभी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ने सेना प्रमुख को उत्तरी कमांड के उधमपुर स्थित हेडक्वार्टर में सीमा सहित सुरक्षा के सभी हालातों की जानकारी दी।

राज्यपाल को कराया अवगत

लेफ्टिनेंट जनरल हुडा और लेफ्टिनेंट जनरल दुआ ने जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से भी मुलाकात की और उन्हें राज्य में सुरक्षा और सेना की तैयारियों से अवगत कराया।

लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ने राज्यपाल वोहरा को आश्वासन दिया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+