आम नागरिकों को निशाना बना रहे आतंकी, 1 अक्टूबर से अबतक 13 लोगों की घाटी में हत्या

श्रीनगर, 09 नवंबर। घाटी में आतंकी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रह हैं। एक बार फिर से आतंकियों ने श्रीनगर में एक आम नागरिक की हत्या कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम को आतंकियों ने सेल्समैन की हत्या कर दी। पिछले 24 घंटे में आतंकियों ने घाटी में दूसरी बार आम नागरिक को निशाना बनाया है। जिस व्यक्ति पर आतंकी ने गोली चलाई है उसका नाम मोहम्मद इब्राहिम खान है। इब्राहिम बांदीपोर के रहने वाले थे और रोशन लाल मावा की दुकान पर काम करते थे। यह दुकान कश्मीरी पंडित की है। रोशन लाल ने 2018 में यह बिजनेस शुरू किया था।

jammu

श्रीनगर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बांदीपोरा के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम खान पर आतंकियों ने गोली चलाई। इस आतंकी घटना में इब्राहिम को गोली लग गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है ताकि हमलावरों की धरपकड़ की जा सके। बता दें कि रविवार की रात में भी पुलिस कॉन्स्टेबल तौसीफ अहम वानी की आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

बता दें कि 1 अक्टूबर के बाद से घाटी में यह 13वीं हत्या है। आतंकियों ने पांच बाहरी मजदूरों को भी मौत के घाट उतारा है। आतंकी चुन-चुनकर आम लोगों को निशाना बना रह हैं। पिछले कुछ दिनों में कई बार इस तरह की घटनाए सामने आ चुकी हैं। इन हत्या में शामिल आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की लगातार मुठभेड़ हो रही है। अक्टूबर माह में जिन 11 लोगों की हत्या हुई है उसमे से 7 लोग श्रीनगर के थे।

घाटी में जिस तरह से आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है उससे लोगों में डर का माहौल है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह घाटी पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों पर हमले को लेकर चर्चा की थी। चार घंटे तक चली बैठक के दौरान अमित शाह ने तमाम जांच एजेंसियों और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए थे कि वह आतंकियों को घाटी से खत्म करने की पूरी कोशिश करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+