Wimbledon 2025 Final: विंबलडन फाइनल में आज दिखेगी बदले की भावना, कार्लोस-सिनर की टक्कर कब और कहां देखें लाइव?
Wimbledon 2025 Final Live Streaming: विंबलडन में आज पुरुष सिंगल्स फाइनल मुकाबले पर दुनिया भर की नज़रें टिकी हुई हैं। टेनिस वर्ल्ड में इस समय के दो धुरंधरों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है। यह एक हाई वोल्टेज मुकाबला होगा और बदले की भावना भी देखने को मिलेगी।
महीने भर पहले ही फ्रेंच ओपन के फाइनल में कार्लोस अल्कराज और यानिक सिनर के बीच मुकाबला देखने को मिला था। स्पेन से आने वाले कार्लोस ने इटली के यानिक सिनर को पराजित करते हुए फ्रेंच ओपन का टाइटल अपने नाम किया था। वह मैच अंतिम सेट में टाई ब्रेकर तक चला गया था।

अब यानिक सिनर के पास एक बड़ा मौका आया है। सिनर इस बार कार्लोस से बदला लेने का प्रयास करेंगे। हालांकि काम इतना आसान भी नहीं है क्योंकि कार्लोस पिछले विंबलडन के चैंपियन हैं, वह अपने ख़िताब की रक्षा करने के लिए पूरा ज़ोर लगा देंगे।
अल्कराज की वापसी क्षमता जबरदस्त है, वह अगर पिछड़ भी जाते हैं तो धाकड़ वापसी कर विपक्षी प्लेयर का मनोबल तोड़ देते हैं। दूसरी तरफ सिनर हर कंडीशन में खुद को मैच में बनाए रखने के लिए प्रयास करना नहीं छोड़ते, इस वजह से दोनों के बीच कड़ी टककर की उम्मीद है।
Wimbledon 2025 Final भारत में कब और कहां देखें
भारत में विंबलडन 2025 का पुरुष सिंगल्स का फाइनल रविवार, 13 जुलाई को शाम लगभग 8:30 बजे देखा जा सकता है। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा ओटीटी में इस मुकाबले को जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications