Tata Open 2022: बोपन्ना-रामनाथन की जोड़ी बनी डबल्स चैम्पियन, रोहन ने जीता 21वां खिताब

नई दिल्ली। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही टाटा ओपन 2022 टूर्नामेंट में अपने साथी रामकुमार रामनाथन के साथ डबल्स कैटेगरी में हिस्सा ले रहे थे, जिसका फाइनल मैच रविवार को पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में खेला गया। इस फाइनल मैच में बोपन्ना-रामनाथन की जोड़ी का सामना डबल्स टाइटल के लिये ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक सैविले और जॉन पैट्रिक से हुआ, जहां पर रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन करते हुए 2-1 से खिताब जीत लिया। यह इस जोड़ी का साथ में जीता हुआ दूसरा एटीपी खिताब है।
भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई धुरंधरों को 6-7 (10-12), 6-3, 10-6 की स्कोर लाइन से हराकर खिताब अपने नाम किया। बोपन्ना के करियर का 21वां जबकि साल 2019 के बाद पुणे में आया दूसरा डबल्स का खिताब है, जिसमें वो दिविज शरण के साथ खेलते नजर आये थे। महाराष्ट्र स्टेट लॉन टेनिस एसोशिएशन की ओर से यह साउथ एशियाई एटीपी 250 इवेंट का चौथा ही संस्करण है।
और पढ़ें: महिला एशिया कप 2022 में वियतनाम ने रचा इतिहास, चीनी ताइपे को हरा कटाया फीफा विश्वकप का टिकट
जीत के बाद डबल्स स्टार रोहन बोपन्ना ने कहा,'बहुत सारी चीजें अनुभव पर निर्भर करती है, जो आप अपने साथ लेकर आते हैं। यह कई सालों के अनुभव का ही नतीजा है कि मेरा शरीर इस समय काफी अच्छा महसूस कर रहा है। मैं शरीर को मदद देने के लिये योगा करता हूं जिससे काफी फर्क आया है। अब मैं ज्यादा देर तक मैच खेल सकता हूं, टक्कर दे सकता हूं और बिना रुके अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता हूं।'
उल्लेखनीय है कि इस भारतीय जोड़ी ने साल की शुरुआत एडिलेड में खेले गये एटीपी का पहला टाइटल जीतकर की, जहां पर इस जोड़ी को दिग्गज जोड़ियों के सामने मुश्किलों का सामना तो जरूर करना पड़ा लेकिन उसने सबको पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता को 5-4 से अपने नाम कर लिया। हालांकि टाटा ओपन के डबल्स फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी अपना पहला खिताब जीतने की ओर देख रही थी और पहले सेट को टाय ब्रेकर की मदद से अपने नाम किया जो कि करीब एक घंटे तक चला।
और पढ़ें: पिता की नौकरी गई, अकादमी जाना था मुश्किल, कोरोनो ने भी नहीं छोड़ा, पर बेटे ने जीतकर दिखाया वर्ल्ड कप
हालांकि दूसरे सेट में बोपन्ना और रामकुमार ने जबरदस्त वापसी की और 4-2 की बढ़त हासिल की। यहां से भारतीय जोड़ी ने बढ़त को जाने नहीं दिया और दूसरे तीसरे सेट को अपने नाम कर खिताब जीत लिया। वहीं सिंगल्स के मुकाबले में पुर्तगाली स्टार जोआओ सौसा ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखा और 2018 के बाद अपना पहला सिंगल्स का खिताब जीता। जोआओ ने फिनलैंड के एमिल रुसुवॉरी को 7-6 (11-9), 4-6 और 6-1 की स्कोर लाइन से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह साउसा के करियर का चौथा एटीपी टाइटल भी है।












Click it and Unblock the Notifications