महिला एशिया कप 2022 में वियतनाम ने रचा इतिहास, चीनी ताइपे को हरा कटाया फीफा विश्वकप का टिकट

Women Asia Cup
Photo Credit: AFC

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे एएफसी महिला एशिया कप 2022 में रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में वियतनाम और पूर्व चैम्पियन चीनी ताइपे की टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें वियतनाम की टीम ने इतिहास रचते हुए इस प्लेऑफ मुकाबले में चीनी ताइपे को 2-1 से हरा दिया और पहली बार फीफा महिला विश्व कप 2023 में अपनी जगह बना ली। वियतनाम के लिए चेउंग थियू कियू ने सातवें और एनगुयेन थि बिच थूय ने 56वें मिनट में गोल दागे। वहीं, चीनी ताइपे के लिए सू हेइ सुआन ने दूसरे हाफ में एकमात्र गोल किया। वियतनाम ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह मेजबानी में 2023 में होने वाले फीफा महिला विश्व कप के लिए प्रवेश कर लिया।

इस हार के बाद चीनी ताइपे को अब इंटर-कन्फेडरेशन प्लेऑफ में थाईलैंड के साथ खेलना होगा और वहां जीतने के बाद टीम 31 साल में पहली बार फीफा महिला विश्व कप में खेलने का टिकट हासिल कर लेगी। शुक्रवार को थाईलैंड को 3-0 से हराने वाली चीनी ताइपे को वियतनाम के खिलाफ एक केवल एक ड्रॉ की जरूरत थी। वियतनाम ने मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की और चीनी ताइपे को डिफेंस करने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन सातवें मिनट में ही चीनी ताइपे का डिफेंस टूट गया और वियतनाम ने चेउंग थियू कियू के गोल की मदद से अपना खाता खोल लिया।

और पढ़ें: IND vs WI: 1000वें वनडे मैच में युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, पठान की खास लिस्ट में हुए शामिल

इस गोल से उत्साहित वियतनाम ने 19वें मिनट में भी एक मौका बनाया। लेकिन पेनल्टी बॉक्स में चेन येन-पिंग ने इसे विफल कर दिया। इसके बाद आगे भी एक शॉट टच लाइन को क्रॉस कर गया। पहले हाफ में इसके बाद गोल और कोई गोल नहीं हो पाया।

हालांकि चीनी ताइपे ने दूसरे हाफ में शानदार अंदाज में शुरुआत की और 49वें मिनट में ही गोल करके बराबरी हासिल कर ली। टीम के लिए यह गोल सू हेइ सुआन ने लेफ्ट कॉर्नर से किया। इसके बाद मुकाबला चीनी ताइपे की साइड शिफ्ट हो गया।

और पढ़े: क्रिकेट की जबरा फैन थी सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, जब धोनी के फैसले से परेशान हो की थी खास अपील

लेकिन वियतनाम ने 56वें मिनट में दूसरा गोल करके मुकाबले में फिर से लीड बना ली। वियतनाम के लिए यह गोल एनगुयेन थि बिच थूय ने किया। वियतनाम ने यहां से अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच का दूसरा गोल वियतनाम को फीफा महिला विश्व कप में अपनी जगह दिलाने के लिए काफी था। आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम को इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच के बाद से बाहर होना पड़ा, क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते उसके खेमे में इतने खिलाड़ी नहीं थे जिन्हें लेकर वो मैदान पर उतर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+