Australian Open: हार गईं सानिया मिर्जा, मैच के बाद किया संन्यास का ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा संन्यास का ऐलान कर दिया है। सानिया ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में महिला युगल के पहले दौर में मिली हार के बाद इसका ऐलान किया। सानिया मिर्जा ने ऐलान किया कि 2022 दौरे पर उनका आखिरी सीजन होगा।

sania mirza

बुधवार को सानिया को महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उनकी और यूक्रेन की नादिया किचेनोक की जोड़ी को स्लोवेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान की जोड़ी से हार मिली। मैच समाप्ति के बाद उन्होंने कहा, "मैंने फैसला लिया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं इसे सप्ताह दर सप्ताह ले रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं, लेकिन मैं इसे पूरा करना चाहती हूं।"

यह भी पढ़ें- चार साल बाद ODI में लाैटा ये भारतीय खिलाड़ी, वेंकटेश ने बढ़ाई हार्दिक पांड्या की टेंशन

सानिया ने आगे कहा, ''मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब मेरा शरीर साथ नहीं दे पा रहा है। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है। मेरा शरीर खराब हो रहा है। मेरा घुटना आज वास्तव में दर्द कर रहा था और मैं यह नहीं कह रही कि यही कारण है कि हम हार गए लेकिन मुझे लगता है कि इसे ठीक होने में समय लग रहा है क्योंकि मैं अब उम्रदराज हो रही हूं। मैंने हमेशा कहा है कि मैं तब तक खेलूंगी जब तक मैं खेल का आनंद लेती रहूंगी। लेकिन अब मुझे यकीन नहीं है कि मैं अब उतना ही आनंद ले रही हूं।" सानिया ने कहा कि उन्होंने 2021 में साल के अंत तक यह फैसला कर लिया था। सानिया वर्तमान में विश्व में 68वें स्थान पर है, साथ ही पूर्व विश्व नंबर 1 है और एकल में करियर की सर्वश्रेष्ठ 27 रैंकिंग भी प्राप्त की है। ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय, सानिया ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2016 में मार्टिना हिंगिस के साथ महिला युगल में एक प्रमुख जीता था।

गाैर हो कि सानिया ने अब तक छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब भी जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत हासिल कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+