चार साल बाद ODI में लाैटा ये भारतीय खिलाड़ी, वेंकटेश ने बढ़ाई हार्दिक पांड्या की टेंशन

नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 19 जनवरी को पर्ल के बोलैंड पार्क में पहले मैच के साथ शुरू हुई। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय कप्तान केएल राहुल ने जब प्लेइंग इलेवन घोषित की तो उसमें कुछ ऐसे नाम रहे जो काफी लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर पाए। साथ ही ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को डेब्यू करने का माैका मिला। वह भारत के 242वें वनडे खिलाड़ी बने।

ravichandran ashwin

चार साल बाद ODI में लाैटा ये भारतीय खिलाड़ी
इसके अलावा भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारत की अगुवाई कर रहे हैं, जिससे वह भारत के 26वें वनडे कप्तान बन गए हैं। शिखर धवन, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल और श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। स्पिन अश्विन की 4 साल बाद टीम में वापसी हुई है। अश्विन ने साल 2017 को 30 जून को आखिर वनडे विंडीज के खिलाफ खेला था। इसके बाद कुलदीप यादव व युजवेंद्र चहल के शानदार प्रदर्शन के चलते अश्विन चार साल से ज्यादा के समय तक वनडे टीम में जगह नहीं बना पाए, लेकिन अब एक बार फिर अश्विन की वापसी हुई है। अश्विन का यह 112वां वनडे मैच है। इससे पहले वह खेले 111 मैचों में 150 विकेट ले चुके हैं, जिसमें 25 रन देकर 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : लखनऊ फ्रेंचाइजी ने चुने 3 खिलाड़ी, केएल राहुल पर हुई पैसों की बरसात

वेंकटेश ने बढ़ाई हार्दिक पांड्या की टेंशन
वहीं वेंकटेश अय्यर ने माैका पाकर हार्दिक पांड्या की टेंशन बढ़ा दी है। वेंकटेश ने आईपीएल 2021 में केकेआर के लिए खेलते हुए दमदार खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। अगर वेंकटेश इस सीरीज में खुद को सही साबित कर देते हैं तो हार्दिक के लिए वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। हार्दिक ने पिछले कुछ समय से गेंदबाजी में भी हाथ आजमाना छोड़ा है। अगर उन्हें वापसी करनी है तो फिर ऑलराउंडर के रूप में काम करना होगा, अन्यथा वेंकटेश भविष्य को देखते हुए सही विकल्प दिख रहे हैं जो गेंदबाजी से भी बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+